सक्ती जिला को मिला 168.25 करोड़ विकास कार्यों की सौगात , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रहेंगे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ खेलभाठा मैदान कार्यक्रम में शामिल – Samachar Meri Pehchan

पत्रकार संतोष साहू , सक्ती :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवगठित जिला सक्ती पहुँचे जहां उनके आगमन पर जय माता कर्मा समूह द्वारा पारंपरिक कर्मा नृत्य के माध्यम और क्षेत्रीय नेताओं ने भव्य स्वागत किया वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ति में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजन में सक्ति जिले के 15 युगल परिणय सूत्र में बंधे हुए नवदंपत्तियों को जीवन की नई शुरुआत पर शुभकामनाएँ दी

सीएम का भव्य स्वागत के साथ नव दंपत्तियों को शुभकामनाएं संदेश

आपको बता दें कि सक्ति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता सामग्री वितरित की गई स्टॉल में मौजूद बच्चों द्वारा सीएम साय को पुष्प देकर स्वागत अभिनंदन किया गया यहीं नहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के लिए 168.25 करोड़ रुपये की लागत के 173 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया इन विकास कार्यों में 105.78 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 82 कार्यों का भूमिपूजन और 65.47 करोड़ से अधिक की लागत के 91 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं

विकास कार्यों का लोकार्पण

CG CM Update – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 19/01/2025 को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे

अनुमानित परिसीमन मार्ग

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Misses Section

error: Content is protected !!
Skip to content