छत्तीसगढ़ के बीजापुर जंगल में शुरू हुई गोली-बारी, जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर - Samachar Meri Pehchansamacharmeripehchan.com

ब्यूरो रिपोर्ट बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में एक पुरुष नक्सली मारा गया है। जिसका शव जवानों ने बरामद कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

आपको बतादें कि बीजापुर के जंगल पीडिया में बस्तर फाइटर, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवान सर्चिग अभियान पर निकले हुए थे। जवानों के जंगल में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के तहत जाते हुए नक्सलियों ने उन पर गोली बरसाना शुरू कर दिया,जिसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों पर जमकर गोलियां बरसते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मुठभेड़ के बाद जवानों का दावा है कि यहां कई नक्सली घायल हुए हैं। इसके अलावा जवानों की टीम जंगल में सर्चिग कर रही है। सर्चिग के दौरान भारी मात्रा में नक्सली इस्तेमाल की चीज और बंदूके बरामद की गई है। बीजपुर में हुई इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने खुद की है। उन्होंने कहा कि जवानों के वापस आने के बाद इस पूरी घटना की जानकारी विस्तार से बताई जाएगी।

बीजापुर में इन दिनों तेजी से नक्सल गतिविधियां बढ़ रही हैं। पहले भाजपा नेताओं की हत्या का मामला और आज सुबह सबसे पहले पुलिस कर्मी के भाई कि मुखबिरी के शक में हत्या और दोपहर में जवानों के साथ मुठभेड़ की घटना। लगातार नक्सली गतिविधियां क्षेत्र में बढ़ती जा रही हैं। सरकार नक्सलियों से एक तरफ चर्चा की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ नक्सली बंदूक से गोली बरसाते जा रहे हैं। अब सवाल या खड़ा हो रहा है कि दिनों- दिन बीजापुर में बढ़ रही नक्सली गतिविधियों से सरकार और नक्सलियों के बीच शांति की वार्ता संभव हो पाएगी या फिर यह सिर्फ नेताओं की बयानबाजी और नक्सलियों की पर्चेबाजी तक सीमित रह जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *