गेहूं के फसल के साथ गांजे की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार और 6.50 किलो गांजा के साथ बस स्टैंड में महिला भी गिरफ्तार – Ambikapur Newssamacharmeripehchan.com

ब्यूरो रिपोर्ट सरगुजा :- जिले के लखनपुर थानाक्षेत्र में ग्रामीण ने गेहूं के खेत में गांजा बोया था। गेंहू के साथ गांजा के पौधे तैयार हो गए। पुलिस ने खेत से 21 नग गांजे का पौधा जब्त कर आरोपी ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में अंबिकापुर में महिला के कब्जे से 6.50 किलो गांजा जब्त किया गया है। दोनों मामलों में नारकोटिक्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बंधा निवासी तारिणी कुमार प्रजापति (33) के चुल्हट नाला के किनारे खेत में जांच की। खेत में गेंहूं की फसल के साथ गांजे के पौधे लगे हुए मिले। गेंहू के फसल की उंचाई करीब 02 फुट हैं? जिसमें बालियां लगी हुई हैं। खेत के बीच में लगाए गए गांजे के पौधे बड़े हो गए थे। पुलिस ने खेत से 21 नग गांजा का पौधा बरामद किया है

पुलिस ने मामले में आरोपी तारिणी कुमार प्रजापति के खिलाफ धारा 20 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

महिला से जब्त हुआ सवा लाख का गांजा

कोतवाली पुलिस टीम ने नया बस स्टैंड तिराहे के पास गांजा बेच रही महिला तनुजा ठाकुर को पकड़ा। उसके पास रखे गए नीले रंग के पिठ्ठू बैग की जांच की गई तो सात पैकेट में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ। गांजा का वजन कराने पर 6.50 किलो निकला। पुलिस ने गांजे को जब्त कर लिया है।

गांजे की कीमत एक लाख 30 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी तनुजा ठाकुर (50) निवासी खडगवां, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट का अपराध दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Misses Section

error: Content is protected !!
Skip to content