अवैध धान भंडारण पर 14 गोदाम हुए सील – Samachar Meri Pehchan

मंडी अधिनियम के तहत 2467 क्विंटल धान जप्त

अवैध धान पर मंडी,राजस्व और खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर कृषि उपज मंडी, मार्कफेड, राजस्व और खाद्य विभागकी संयुक्त जांच दल के द्वारा बुधवार को जिले के ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 14 व्यापारियों के गोदामों को सील किया गया और कुल 2467 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। इसी प्रकार 4622 किसानों का 326 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया। वास्तविक किसानों का ही धान खरीदी हो इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्रों में निगरानी किया जा रहा है।

संयुक्त दल द्वारा विकासखण्ड सारंगढ़ में औचक निरीक्षण कर राज ट्रेडर्स से 162.80 क्विंटल धान, लक्ष्मी भास्कर ट्रेडर्स भंवरपुर में 60 क्विंटल धान, राधाकृष्णन ट्रेडर्स में 110 क्विंटल धान जप्त कर गोदाम को सील किया गया।विकासखण्ड बरमकेला में श्री राधेश्याम ट्रेडर्स प्रोपाईटर गोपी अग्रवाल का 112 क्विंटल धान, रिद्धि सिद्धि ट्रेडिंग का 116 क्विंटल धान, महेन्द्र अग्रवाल रिसोरा का 112 क्विंटल धान, रमेश अग्रवाल दर्राभाठा का 88 क्विंटल धान, नरेश सिदार सोनबला का 100 क्विंटल धान, अमर विलास पटेल कालाखूंटा 88 क्विंटल धान, चन्दन ट्रेडिंग का 400 क्विंटल धान, महिमा ट्रेडर्स भठली में 70 क्विंटल धान, श्री श्याम ट्रेडर्स भिखमपुरा में 22.40 क्विंटल धान एवं जय भिक्षु ट्रेडर्स सरिया में 32 क्विंटल धान जप्त कर इन सभी गोदाम को सील किया गया है। विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मेसर्स रोहित देवांगन के प्रतिष्ठान में 511क्विंटल धान, गोविन्दवन में श्याम ट्रेडर्स 50 बोरा 20 क्विंटल धान एवं आशीष अग्रवाल 50 बोरा 20 क्विंटल धान, जय ट्रेडर्स पण्ड्रीपानी में 120 क्विंटल धान जप्त किये गए।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Skip to content