Sarangarh News :- सारंगढ़ के कई बड़े होटलों में गुणवत्ताहीन मिठाई के साथ – साथ एक्सपायरी माजा की जूस, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने की पुष्टि – Samachar Meri Pehchan
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सारंगढ़ के होटलों में की जांच

पत्रकार संतोष साहू , सारंगढ़ – दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता जांच हेतु वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा चौधरी और नमूना सहायक वरुण पटेल की टीम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी (एमएफटीएल) के माध्यम से सारंगढ़ बस स्टैंड के नजदीक भवानी रेस्टोरेंट, ठाकुर बिरयानी, नीलम होटल, सुरज होटल, अभिनन्दन होटल, राजेंद्र होटल आदि का जांच किया, जिसमें लगभग सभी होटलो में तेल का उपयोग दो -तीन बार से अधिक उपयोग पाए जाने पर नष्टीकरण की कार्यवाही की गई और सभी होटल मालिक को निर्देशित किया गया कि तेल का उपयोग तीन बार से अधिक न करे जबकि राजेंद्र होटल, सुरज होटल के कई मिठाइयों में अमानक पाया गया इसके साथ ही नीलम होटल में माजा एक्सपायर मिला जिसे मौक़े पर खाद्य अधिकारियों के द्वारा फेकवाया गया आपको बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा

सारंगढ़ के नीलम होटल में माजा एक्सपायर की बोतल

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Misses Section

error: Content is protected !!
Skip to content