क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर में तालाब में दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई है दोनों मासूम तालाब में नहाने गए हुए थे मामला राजेंद्र नगर थाना इलाके का है पुलिस के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार तेजस राउत और विजय दीप दोनों प्राथमिक स्कूल के पढ़ने वाले स्टूडेंट थे और स्कूल से वापसी के दौरान वे दोनों नहाने गए थे जबकि दोनों के डूबने के दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था वहीं तेजस की उम्र 10 साल और विजय दीप की 8 साल था

प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ देर बाद जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने बताया कि मुझे बच्चो के कपड़े दिखे उन्होंने पानी में देखा तो वहां एक बच्चे की लाश दिखी तब गुजर रहे व्यक्ति द्वारा वहां उपस्थित लोगों को बुलाया गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई हालांकि पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों की लाश को पानी से बाहर निकाल लिया इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था

दोनों मासूम बच्चों के यूनिफॉर्म और जूते तालाब किनारे दिखे
पुलिस ने कहा कि बच्चे स्कूल से वापस आ रहे थे तभी अपने यूनिफॉर्म और जूते को तालाब के किनारे उतारकर नहाने के लिए पानी में उतर गए इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई वहीं इस मामले में पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
