कोसीर पुलिस द्वारा 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब पर कार्यवाही जहर डीलर धनीराम खूंटे गया जेल – Samachar Meri Pehchansamacharmeripehchan.com

नव पदस्त निरीक्षक अरूण नेताम के आने से कोसीर क्षेत्र वासियों में बढ़ी उमीद

गुलशन लहरे की रिपोर्ट कोसीर – सारंगढ़ जिला बनने के बाद से पुलिस विभाग को वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु समय – समय पर दिशा निर्देश लगातार देते रहे है जिस पर अमल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक अरूण नेताम थाना प्रभारी कोसीर के नेतृत्व में आज दिनांक 26/07/2023 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी धनीराम खुंटे पिता नंदाराम खुंटे उम्र 63 वर्ष ग्राम दहिदा के कब्जे से गवाहो के समक्ष 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण नेताम, आर. जीतराम लहरे, आर. मुनीराम अनंत, आर. सुरेश बर्मन, महिला.आर. पुष्पा नारंग का विशेष योगदान रहा है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Misses Section

error: Content is protected !!
Skip to content