31 ग्राम पंचायतों के विकास को रफ्तार देने मैदान में उतरे जिला पंचायत अध्यक्ष – संजय भूषण पाण्डेय

अब हर पात्र को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ- संजय भूषण पाण्डेय

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले के गांवों में सर्वांगीण विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र की सभी 31 ग्राम पंचायतों के सरपंच और स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

​योजनाओं की जमीनी हकीकत पर मंथन-

बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति और जमीनी समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

​समन्वय और पारदर्शिता पर जोर-

संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि सरकार की मंशा हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी रुकावट के लाभ पहुँचाने की है। इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर आपसी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में मौजूद सरपंचों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने विकास कार्यों में और अधिक पारदर्शिता लाने तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के सुझाव दिए।

​जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी सुझावों पर ध्यान देते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर स्थानीय समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाएगा।आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 के अधीनस्थ सभी 31 ग्राम पंचायतों के सरपंचगण ,और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Skip to content