महासमुंद:- छत्तीसगढ़ उप मुख्यमंत्री ने आज महासमुंद में जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ महासमुंद के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए जहां उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंच को संबोधित करते हुए कर्मा भवन में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की
उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि एक संगठित समाज ही प्रगति का आधार है, साहू समाज की यह एकजुटता निश्चित रूप से विकास, सहयोग एवं सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
आशा है कि, नवीन दायित्वों के साथ सभी पदाधिकारियों, समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक समरसता को नई दिशा प्रदान करेंगे।

समारोह में साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी, पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी, मान. विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू जी, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू जी, मान. विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी, मान. विधायक श्री संदीप साहू जी, श्री विपिन साहू जी, श्री धर्मदास साहू जी, श्री तुलसी दास जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू जी, नगर पंचायत तुमगांव अध्यक्ष श्री बलरामकांत साहू जी, श्री लक्ष्मण साहू जी सहित सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिकगण उपस्थित रहे।
