स्कूल में प्यासे बच्चे, पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं – Samachar Meri Pehchan

बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है जहां स्कूली बच्चे प्यासे रह जाते है लेकिन पीने के लिए पानी नसीब नही होता वैसे तो शासन प्रशासन साफ निर्देश है कि स्कूली बच्चों को पानी और शौच की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन एक स्कूल ऐसा भी है जहां बच्चों को पास पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा आपको बता दे बिलाईगढ़ विकास खंड अंतर्गत आने वाला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार में पढ़ने वाले बच्चों को पिछले कई महीनों से स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। स्कूल परिसर में मौजूद बोरिंग लंबे समय से खराब पड़ी है,या तो बंद पड़ी है लेकिन आज तक न तो उसकी मरम्मत कराई गई और न ही किसी वैकल्पिक व्यवस्था का इंतज़ाम किया गया है। परिणामस्वरूप बच्चों को पानी के लिए या तो कक्षाओं से बाहर जाना पड़ता है या फिर प्यासा रहना पड़ता है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Misses Section

error: Content is protected !!
Skip to content