जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने ई कार्यालय, कंकारी जलाशय, केड़ार बांध, पुटका जलाशय व विश्रामगृहो के सौंदर्यकरण के लिए मंत्रालय में जल संसाधन सचिव से रखी मांग – Samachar Meri Pehchan

पत्रकार संतोष साहू , सारंगढ़ :- आज मंत्रालय में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय द्वारा जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश कुमार टोप्पो से मुलाकात कर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer) कार्यालय की स्थापना एवं जिले के कंकारी जलाशय, केडार बांध, पुटका जलाशय का सौंदर्यीकरण, विश्राम गृह जैसे महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रमुखता से विषय रखा गया

आपको बता दें कि जल संसाधन सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया कि आगामी 1 माह के भीतर जिले में कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer) कार्यालय की स्थापना की जाएगी एवं कंकारी जलाशय, केड़ार बांध, पुटका जलाशय का सौंदर्यीकरण विश्राम गृह जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य को आगामी बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया गया वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के क्षेत्रवासियों की ओर से छ.ग. शासन के अधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किए

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Misses Section

error: Content is protected !!
Skip to content